वहीं, 2020 बैच के तीन अधिकारियों को आरटीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता को वर्तमान कार्यभार के साथ जिला परिवहन अधिकारी एवं आरटीए सचिव फतेहाबाद लगाया गया है।
हरियाणा सरकार ने पांच एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से पांच नवंबर को जारी आदेश के अनुसार, 2019 बैच के एचसीएस अधिकारी धीरज चाहल को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है। वह निष्ठु नी नम्रता सिंघल (एचसीएस-2011) की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। नम्रता सिंघल की नई नियुक्ति के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसी बैच के संजय बिश्नोई को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में सरकार का उप-सचिव लगाया गया है। वह अभी फतेहाबाद, सिरसा और हिसार में जिला परिवहन अधिकारी एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
वहीं, 2020 बैच के तीन अधिकारियों को आरटीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फतेहाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट गौरव गुप्ता को वर्तमान कार्यभार के साथ जिला परिवहन अधिकारी एवं आरटीए सचिव फतेहाबाद लगाया गया है। हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट रोहित कुमार को इसी पद पर हिसार और सिरसा के सिटी मजिस्ट्रेट अजय सिंह को सिरसा में अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों के साथ तीनों जिलों का आरटीए कार्यभार संजय बिश्नोई से वापस ले लिया गया है।