फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: ईडी रेड के बाद आप विधायक का दावा, मुझे फोन पर मिला भाजपा ज्वाइन करने का ऑफर

Thu, 05 Nov 2026 07:06 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब के मोगा में आप विधायक के घर ईडी रेड 36 घंटे बाद खत्म हो गई। विधायक अमनदीप कौर ने दावा किया कि मेरे घर से ईडी को कुछ नहीं मिला। वहीं, उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। 
Register For Event
विज्ञापन
आप विधायक अमनदीप कौर के घर ईडी रेड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोगा में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर पिछले 36 घंटे से चल रही प्रवर्तन ईडी की छापेमारी आखिरकार गुरुवार को समाप्त हो गई। बुधवार सुबह 6 बजे ईडी की टीम ने विधायक के दो घरों सहित कुल 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की थी। 

विज्ञापन




गुरुवार को सभी ठिकानों पर कार्रवाई पूरी करने के बाद ईडी की टीमें वापस लौट गईं। हालांकि, ईडी की इस कार्रवाई के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामान बरामद हुआ और किस मामले को लेकर यह छापेमारी की गई थी। इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ईडी की ओर से आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


विधायक बोलीं-ईडी को रेड में कुछ नहीं मिला
छापेमारी समाप्त होने के बाद विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पिछले 36 घंटे तक ईडी की टीम ने उनसे पूछताछ की, लेकिन उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ईडी की टीम को उनके ठिकानों से कुछ भी नहीं मिला और आखिरकार टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

विधायक का दावा- बीजेपी ज्वाइन करने का मिला ऑफर
विधायक ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें किसी के फोन के माध्यम से भाजपा में शामिल होने का संदेश भी दिया गया था और कहा गया था कि भाजपा ज्वाइन करने पर उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और पार्टी ने ही उन्हें विधायक बनाया है। 

वह पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें आज पता चला कि उनके सभी रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की गई। ईडी की टीम ने पिछले 10 वर्षों के दौरान मोगा में किसने जमीन खरीदी और किसने बेची, इस संबंध में भी सवाल पूछे। विधायक ने कहा- इन लेन-देन से उनका कोई संबंध नहीं है। विधायक ने आगे कहा कि लोगों की ओर से दिए गए शिकायत पत्रों की भी जांच की गई और उनके सभी कमरों की तलाशी ली गई। यहां तक कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने की भी इजाजत नहीं दी गई। उन्होंने कहा आज एक बार फिर हमारी जीत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें