फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर जानलेवा हमला: आरोपी ने घर बुलाया... महिला सरपंच के पति पर दातर से किए वार, हालत गंभीर

Mon, 22 Sep 2025 06:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। पठानकोट में महिला सरपंच के पति व भाजपा नेता युद्धवीर पठानिया पर युवक ने दातर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी फरार है। 
Register For Event
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल भाजपा नेता युद्धवीर पठानिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। पठानकोट के हलका सुजानपुर के गांव अजीजपुर आबादी गुगरां की महिला सरपंच मंजू पठानिया के पति पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता युद्धवीर पठानिया पर युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप में घायल कर दिया। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि आरोपी युवक ने युद्धवीर सिंह को किसी काम को लेकर अपने घर बुलाया और उसके बाद दातर से हमला कर दिया। युद्धवीर पठानिया को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावर मौके से फरार हो गया। घायल युद्धवीर पठानिया को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन

युद्धवीर पठानिया के बेटे विजय प्रताप ने बताया कि आरोपी युवक दो दिन से उसके पिता को अपने घर बुला रहा था। क्योंकि युद्धवीर पठानियों को आरोपी युवक से रुपये लेने थे। सोमवार को जब उनके पिता आरोपी के घर पहुंचे तो उसने अपने एक साथी के योजना के तहत बातचीत करते हुए युद्धवीर पठानिया पर दातर से हमला कर दिया। 

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त युवकों को पड़कर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी मोहित टांक के मुताबिक घायल के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। जो भी आरोपी होगा उस पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें