फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्डेको ग्रीन्स में स्वच्छता अभियान: सांसद संत सीचेवाल ने लिया भाग, महिलाओं और बच्चों की सराही भूमिका

Sat, 03 Oct 2026 10:45 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

संत सीचेवाल ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में सफाई और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पैदा करने का यह तरीका लंबे समय तक असर छोड़ता है।
Register For Event
विज्ञापन
संत बलबीर सिंह सीचेवाल महिलाओं को सम्मानित करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सदस्य व पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने एल्डेको ग्रीन्स सोसाइटी में आयोजित स्वच्छता अभियान में शिरकत की। उन्होंने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने से समाज पर स्थायी प्रभाव पड़ता है। जब बच्चे अपने आसपास सफाई रखने को अपनी जिम्मेदारी समझने लगते हैं, तो यही संस्कार आगे चलकर एक साफ-सुथरे, स्वस्थ और हरे-भरे समाज की बुनियाद बनते हैं।
विज्ञापन


संत सीचेवाल ने एल्डेको ग्रीन्स के निवासियों की सामूहिक भावना की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को केवल एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां महिलाएं आगे आ जाती हैं, वहां सकारात्मक बदलाव संभव हो जाता है। उन्होंने महक जिंदल, श्वेता गोपाल, सुनीता पॉल, रुचि पुरी, कंचन, इंदू बत्रा, सपना तुली समेत अभियान से जुड़ी सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और कहा कि एल्डेको ग्रीन्स को हरा-भरा, स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए महिलाओं का इस तरह आगे आना प्रेरणादायक पहल है।कार्यक्रम में एल्डेको पुस्तकालय टीम की भूमिका भी सराही गई। 

पुस्तकालय टीम ने बच्चों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें बच्चों ने स्वच्छ भारत और स्वच्छ पर्यावरण को लेकर अपनी कल्पनाशीलता और जागरूकता का परिचय दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले बच्चों सहित अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


संत सीचेवाल ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में सफाई और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी पैदा करने का यह तरीका लंबे समय तक असर छोड़ता है। संबोधन से पहले सोसाइटी के सदस्यों, महिलाओं और बच्चों ने परिसर में स्वच्छता रैली निकाली। इसके बाद सभी ने मिलकर सोसाइटी में सफाई अभियान चलाया। संत सीचेवाल ने इस स्वैच्छिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जब नागरिक अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी स्वयं लेते हैं, तभी वास्तव में साफ-सुथरे और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव होता है। उन्होंने उपस्थित लोगों को अपने आसपास सफाई रखने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।
 
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए नकद पुरस्कार भी दिए गए। सुखविंदर सिंह ‘सुखी’ की ओर से 10 हजार रुपये की राशि गीता समूह को प्रदान की गई। इसके अलावा संजीव लखनपाल, वरिंदर कांसल सहित कई गणमान्य लोगों ने गिद्दा टीम को बधाई देते हुए पुरस्कार और नकद राशि प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों को पदक, प्रमाणपत्र और पुरस्कार मिलने से पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा। 

संत सीचेवाल ने कहा कि युवाओं और बच्चों को पर्यावरण से जोड़ना आज की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। आज जिन बच्चों के हाथों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी दी जा रही है, आने वाले समय में वही एक टिकाऊ, स्वच्छ और हरे-भरे समाज के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में मुख्य प्रायोजक भगवान दास चौधरी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. सुगनी के अलावा गोपाल कृष्ण, नरेश सरना, मोहन लूथरा, संजय गुलाटी, हैप्पी मक्कड़, राकेश शर्मा, टी.एस. बग्गा, राजेश पुरी, सुमित ठुकराल, कवल नयन, नेक्टर चौहान, नरेश ढल्ल, वरिंदर कांसल, सुखविंदर सिंह ‘सुखी’, राज कुमार, संजीव लखनपाल, डॉ. नवदीप अनेजा, नवतेज सिंह, अनूप मिगलानी, एडवोकेट राजेश वर्मा, एस.एन. चोपड़ा और सौरव शर्मा सहित बड़ी संख्या में सोसाइटी निवासियों ने सहयोग दिया। मंच संचालन श्वेता गोपाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुस्तकालय टीम तथा महक जिंदल, श्वेता गोपाल, सुनीता पॉल, रुचि पुरी, कंचन, शालिमा, इंदू बत्रा और सपना तुली समेत महिला सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें