फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हत्यारा, तीन उम्रकैद: चंडीगढ़ के सीरियल किलर मोनू कुमार को मलोया हत्याकांड में सजा, ऐसे खुला था राज

Sat, 22 Aug 2026 09:34 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

मोनू कुमार शाहपुरा कॉलोनी का रहने वाला और पेशे से टैक्सी चालक था। वारदात के बाद वह चंडीगढ़ से चला गया था। करीब छह महीने बाद उसके लौटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने एमबीए छात्रा और मलोया की महिला की हत्या की बात कबूल की थी।
Register For Event
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सीरियल किलर को उम्रकैद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ जिला अदालत ने सिलसिलेवार हत्यारे मोनू कुमार को मलोया निवासी 40 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह उसकी तीसरी उम्रकैद है। 
विज्ञापन


इससे पहले एमबीए छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में भी उसका दोष सिद्ध हो चुका है। एक अन्य हत्या का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ा गया था हत्यारा
मामला 11 जनवरी 2022 का है। मलोया निवासी महिला रात में बाजार गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव मलोया के जंगल में मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने शव से डीएनए नमूना लिया। करीब 100 संदिग्धों के डीएनए नमूने चंडीगढ़ की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें एक नमूना पुराने छात्रा हत्याकांड के नमूने से मेल खा गया। डीएनए मिलान ने पुलिस को मोनू कुमार तक पहुंचा दिया।

छह महीने बाद लौटा तो दबोचा
मोनू कुमार शाहपुरा कॉलोनी का रहने वाला और पेशे से टैक्सी चालक था। वारदात के बाद वह चंडीगढ़ से चला गया था। करीब छह महीने बाद उसके लौटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने एमबीए छात्रा और मलोया की महिला की हत्या की बात कबूल की थी। पुलिस जांच में मलोया की महिला की हत्या का तरीका छात्रा हत्याकांड से मिलता-जुलता पाया गया। अदालत ने अब मलोया हत्याकांड में भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें