भाजपा महिला मोर्चा ने शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय से जन आक्रोश मार्च शुरू किया।
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ता और नेता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव करने जा रही थी। महिलाएं संसद में महिला आरक्षण बिल को आम आदमी पार्टी की ओर से समर्थन न देने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर रही थीं।
सीएम आवास से कुछ दूरी पहले पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इस दाैरान पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं में नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंदर कौर ने पुलिस से सीएम आवास की ओर जाने देने का आग्रह किया लेकिन पुलिस ने साफ इन्कार कर दिया। पुलिस ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष समेत कई महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।