पुलिस कर्मचारी की वर्दी फाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एएसआई पूरन सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी तरनतारन ने थाना पट्टी पुलिस को बताया कि वह थाना पट्टी में पुलिसकर्मी के रूप में तैनात है।
तीन दिसंबर को वह एचसी जरनैल सिंह, एचसी कारज सिंह समेत चौक पर असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
दोपहर करीब 2:15 बजे एक एक लाल रंग की फ्लैटीना मोटरसाइकिल नंबर पीबी 02 9377 खेमकरन की तरफ से आ रही थी। पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार को रोका और उसका नाम, पता पूछकर मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने को कहा।