फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: 328 स्वरूपों के मामले में दर्ज केस पर SGPC सख्त, कहा-ये श्री अकाल तख्त के आदेशों को चुनौती

Thu, 11 Dec 2025 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहब के आदेशों पर एसजीपीसी ने सारे मामले की जांच करके पहले ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। अब सरकार ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मात्र 2 घंटे के भीतर ही पुलिस मामला दर्ज कर दिया।
Register For Event
विज्ञापन
एसजीपीसी कार्यकारिणी कमेटी की बैठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की कार्यकारिणी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 स्वरूपों के मामले में दर्ज एफआईआर पर एक प्रस्ताव पारित किया है। एसजीपीसी ने इसे श्री अकाल तख्त साहब के आदेशों को सरकार की सीधी चुनौती बताया है। इस मामले को एसजीपीसी की वर्किंग में सरकार का हस्तक्षेप करने की कोशिश करार दिया गया  है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहब के आदेशों पर एसजीपीसी ने सारे मामले की जांच करके पहले ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। अब सरकार ने अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए मात्र 2 घंटे के भीतर ही पुलिस मामला दर्ज कर दिया जो साबित करता है कि सरकार एसजीपीसी के कामकाज में सीधा दखल दे रही है। सिख पंथ इस दर्ज मामले को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा और इसका कानूनी तौर पर जवाब दिया जाएगा। यह मामला एक राजनीतिक साजिश के तहत अब दर्ज किया गया है जबकि एसजीपीसी इसमें दोषी कर्मचारियों को सजा दे चुकी है। यह मामला कुछ कर्मचारियों की ओर से की गई पैसों की हेराफेरी का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें