फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सीमा पार से नशा तस्करी: 21 किलो से अधिक हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2026 06:09 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाभोड़ करते हुए अमृतसर में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 21 किलो से अधिक हेरोइन बरामद की गई है। 
Register For Event
विज्ञापन
अमृतसर में हथियार और हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिल शहरी  पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21.299 किलो हेरोइन, 970 ग्राम आईसीई (मेथामफेटामाइन), एक अवैध .30 बोर पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरोह का मुख्य आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के सीधे संपर्क में था। विदेशी तस्कर अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते हेरोइन और अवैध हथियार भारत पहुंचाने में मदद करता था। इसके बाद इनकी आगे सप्लाई की जानी थी।
पुलिस ने थाना एयरपोर्ट में मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान सीमा पार तस्करी नेटवर्क से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस यह भी पता लगाने में लगी है कि बरामद नशीले पदार्थ और हथियार कहां से मंगवाए गए थे और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें