फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खडूर साहिब में हत्या: 21 साल के सुखकीरत को दिनदहाड़े मारे किरच, बाइक पर आए थे अज्ञात हमलावर

Wed, 04 Nov 2026 08:05 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब

सार

खडूर साहिब निवासी सुखकीरत सिंह (21) पुत्र तजिंदर सिंह पर हमलावरों ने किरच से वार किया। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के ऐतिहासिक कस्बा खडूर साहिब में दिनदहाड़े एक 21 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से उस पर हमला किया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान खडूर साहिब निवासी सुखकीरत सिंह (21) पुत्र तजिंदर सिंह के रूप में हुई है। हमलावरों ने किरच से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी आपसी रंजिश की आशंका है, हालांकि पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें