फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गियाना मंदिर के गेट से चांदी की परत कर रहा था चोरी: श्रद्धालुओं ने पुलिस को सौंपा आरोपी, पेचकस भी बरामद

Mon, 14 Sep 2026 08:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

आरोपी दुर्गियाना मंदिर के गेट पर लगी चांदी की परत को निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं की उस पर नजर पड़ गई। श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
Register For Event
विज्ञापन
दुर्गियाना मंदिर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर के गेट पर लगी चांदी की परत चोरी करने पहुंचे एक व्यक्ति को श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के कब्जे से एक पेचकस भी बरामद हुआ है। जिससे वह चांदी उतारने की कोशिश कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह मंदिर के गेट से निकली गई चांदी की परत कहां ओर किसको बेच कर आया है। उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी दुर्गियाना मंदिर के गेट पर लगी चांदी की परत को निकालने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं की उस पर नजर पड़ गई। श्रद्धालुओं ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ ले गई।

इससे पहले मंदिर के गेट से करीब 400 ग्राम चांदी चोरी होने की शिकायत भी पुलिस के पास पहुंची थी। अब आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बरामद चांदी और पहले हुई चोरी के बीच कोई संबंध है या नहीं। 
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन भी अपने स्तर पर गेट और आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच कर रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की मंदिर में आने-जाने की गतिविधियों और उसके साथ किसी अन्य व्यक्ति के होने की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें