फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में दिवाली की रात फायरिंग: सोने के लेन-देन को लेकर भिड़े दो गुट, गोली लगने से युवक की मौत; एएसआई घायल

Mon, 09 Nov 2026 10:28 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

दो पक्षों के बीच सोने के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दिवाली की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कुछ युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली की रात सोने के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दो गुटों के बीच हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से प्रताप सिंह नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौके पर मौजूद थाना बी डिवीजन के एएसआई हरनेक सिंह भी गोली लगने से घायल हो गए। उनके पैर में दो गोलियां लगी हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच सोने के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दिवाली की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसी दौरान कुछ युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान प्रताप सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।

घटना के समय एएसआई हरनेक सिंह भी मौके पर मौजूद थे। फायरिंग के दौरान उनके पैर में दो गोलियां लगीं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

एसीपी रविंदर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद और फायरिंग में शामिल युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले की जांच थाना बी डिवीजन की पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस की ओर से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें