जतिंदर सिंह उर्फ कालू अपनी पत्नी अमरजीत कौर के घर गया था। वहां उसने पत्नी से सोने की अंगूठी के बारे में पूछा, जो उसने दी थी। इस पर अमरजीत कौर ने कहा कि वह उसे बेच चुकी है और उसे जो करना है, कर ले। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया
पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद युवक ने जहरीली दवा निगल ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम जतिंदर सिंह उर्फ कालू है और वह बाबा बकाला का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक की मां हरजीत कौर के बयान पर तीन महिलाओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों के नाम अमरजीत कौर, जसप्रीत कौर और अर्शप्रीत कौर है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में हरजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा जतिंदर सिंह उर्फ कालू अपनी पत्नी अमरजीत कौर के घर गया था। वहां उसने पत्नी से सोने की अंगूठी के बारे में पूछा, जो उसने दी थी। इस पर अमरजीत कौर ने बताया कि वह उसे बेच चुकी है और उसे जो करना है, कर ले। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और आहत होकर जतिंदर सिंह ने घर में रखी जहरीली दवा निगल ली और वहीं गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलने पर वह तुंरत अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंची और बेटे को अस्पताल ले गई। मगर इलाज के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई विक्टर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।