अमृतसर के रमदास क्षेत्र के जट्टा गांव में वीरवार देर रात बाइक सवार दो नकाबपोशों ने सांसद गुरजीत सिंह औजला के रिश्तेदार के घर पर ग्रेनेड फेंक दिया। धमाके में घर और बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए। परिवार के तीन सदस्य जसपाल सिंह, उनकी पत्नी मनप्रीत कौर और बहन बलजीत कौर घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।
जिस घर को निशाना बनाया गया, वह भारत-पाकिस्तान सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर है। सीमा से सटे गांव में ग्रेनेड हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे हैं।