फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में विदेशी माॅडल से छीनाझपटी: आईफोन 17 छीनकर भागा बाइक चालक, अटारी से लौट रही थी; ऑटो चालक ने की मदद

Fri, 06 Nov 2026 11:26 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

लाली ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वह पंजाबी और विदेशी पर्यटकों के साथ वाघा बॉर्डर घूमने गई थी। वापसी में वह ऑटो की अगली सीट पर बैठी थी और आईफोन 17 प्रो मैक्स उसकी गोद में था। रामतलाई चौक पर बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आए युवक ने झपट्टा मारकर फोन छीन लिया और फरार हो गया।
Register For Event
विज्ञापन
अमृतसर में विदेशी माॅडल से लूट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन की मॉडल लाली का आईफोन 17 प्रो मैक्स छीनकर बाइक सवार फरार हो गया। मोबाइल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। शाम करीब सात बजे रामतलाई चौक के पास हुई इस वारदात के बाद मॉडल को अमृतसर के लोगों का ऐसा साथ मिला कि वह मुश्किल घड़ी में भी यहां के लोगों की मेहमाननवाजी की कायल हो गई।
विज्ञापन


लाली ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि वह पंजाबी और विदेशी पर्यटकों के साथ वाघा बॉर्डर घूमने गई थी। वापसी के दौरान सभी ऑटो में गाने सुनते और हंसी-मजाक करते आ रहे थे। रास्ते में उन्होंने लस्सी भी पी। वह ऑटो की अगली सीट पर बैठी थी और आईफोन 17 प्रो मैक्स उसकी गोद में था। उसने फोन को मजबूती से पकड़ रखा था। इसी दौरान रामतलाई चौक पर बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर आए युवक ने झपट्टा मारकर फोन छीन लिया और फरार हो गया।

ऑटो चालक ने दिया अपना अतिरिक्त फोन 
लाली के मुताबिक, मोबाइल के कवर में मोर पंख भी रखा था, जो भारत में मिले एक अजनबी ने उसे उपहार में दिया था। फोन छिनने से उसे काफी दुख हुआ। हालांकि, इस दौरान ऑटो चालक विक्की ने उसे इस्तेमाल के लिए अपना अतिरिक्त मोबाइल दे दिया। होटल मालिक विकास ने अंतरराष्ट्रीय कॉल के जरिये उसकी माता-पिता से बात करवाई। दोनों ने पुलिस स्टेशन जाने में भी उसकी मदद की।
विज्ञापन


दोस्त ने पुणे जाने की कराई फ्लाइट बुक
लाली ने बताया कि उसके दोस्त नदीम ने नया फोन खरीदने के लिए आर्थिक मदद की। साथ ही दिवाली मनाने के लिए पुणे जाने की फ्लाइट टिकट भी बुक करवाई। मॉडल के मुताबिक, उसने पुलिस को शिकायत दे दी है।

भारत की नौवीं यात्रा पर आई थी लाली
लाली पंजाबी गानों में मॉडलिंग भी कर चुकी है। उसने कहा कि मोबाइल छिनने की घटना के बावजूद भारत, पंजाब और अमृतसर के प्रति उसका प्यार कम नहीं हुआ है। यह भारत की उसकी नौवीं यात्रा थी। उसने दूसरे विदेशी पर्यटकों को भी सलाह दी कि अमृतसर घूमने के दौरान मोबाइल और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें। साथ ही कहा कि भारत में मुश्किल समय आने पर लोग परिवार की तरह मदद के लिए आगे आते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें