हेरोइन तस्करी करने वाले गुरजिंदर सिंह निवासी गांव हवेलिया जिला तरनतारन के पास से बीस ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एएसएचओ तरलोक सिंह ने बताया कि आरोपी को अमृतसर की केंद्रीय जेल से पेशी के लिए एडिशनल सेशन जज की अदालत में लाया गया था। उन्हें सूचना मिलीं कि उसके पास हेरोइन है और यह जेल के अंदर ही तस्करी का कारोबार कर रहा है। पुलिस ने तहसील चौक के नजदीक नाकाबंदी कर आरोपी की तलाशी ली। जब उसकी पंजाबी जूती की जांच की गई, तो उसमें से बीस ग्राम हेरोइन उसकी सिलाई में छुपाई हुई मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।