फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को दहलाने की साजिश: अमृतसर में मिला पांच किलो विस्फोटक, चुनावी रैलियों में होना था इस्तेमाल

Fri, 14 Jan 2022 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हथियार मिलने के बाद मौके पर एंटी बम स्कवायड को बुलाया गया है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
अमृतसर के गांव से मिला आरडीएक्स। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर से एक दिन पहले ढाई किलो आरडीएक्स बरामद करने के बाद पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को एक और आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। अमृतसर स्थित अटारी-बाघा के समीप गांव धनोए कलां से एसटीएफ ने पांच किलो का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया, जिसमें 2.7 किलो आरडीएक्स शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल चुनाव रैलियों व भीड़ वाले क्षेत्रों में किया जाना था। 

विज्ञापन

 
बॉर्डर रेंज के आईजी मोहनीश चावला ने बताया कि एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह, डीएसपी वविंदर महाजन और डीएसपी अरुण शर्मा को सूचना मिली थी कि भारत-पाक सीमा से लगभग दो किलोमीटर पहले बच्चीविंड रोड स्थित डेरा बाबा गुलाब शाह के पास खेत में बारूद की खेप छिपाकर रखी गई है। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक के लिफाफे से पांच किलो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने एक किलो 360 ग्राम छर्रे, लोहे के तीन कंटेनर, तीन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक डिजिटल टाइमर और एक लाख भारतीय नोट भी कब्जे में लिए। 

आईजी के मुताबिक धमाका करने के लिए डिवाइस तैयार की गई थी। तारों को जोड़ते ही धमाका हो जाना था। विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि अगर विस्फोट होता तो आसपास के इलाके को पूरा तबाह कर देता था। इसकी रेंज में आने वाले लोग गंभीर रूप से जख्मी होते। यह खेप पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के जरिए खालिस्तानी आतंकियों के लिए भारत भेजी गई थी। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पूछताछ के लिए तीन संदिग्ध हिरासत में
एसटीएफ ने पूछताछ के लिए तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। तीनों अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे गांवों में ही रहते हैं। तीनों की भूमिका पर संदेह है। जांच टीम ने बताया कि जिस तकनीक से आईईडी तैयार की गई, उसे निष्क्रिय करने के लिए जालंधर से बम निरोधक दस्ता मंगवाना पड़ा। 
  
चार दिन में साढ़े सात किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पकड़ी 
पंजाब पुलिस ने चार दिन में अलग-अलग स्थानों से साढ़े सात किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पकड़ी है। आतंकी संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (आईएसवाईएफ) के गुरदासपुर के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद पंजाब पुलिस ने गुरुवार को गुरदासपुर से ढाई किलोग्राम आरडीएक्स बरामद किया था। उसके बाद शुक्रवार को अमृतसर के गांव से पांच किलोग्राम विस्फोटक सामग्री पकड़ी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें