फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: कोट खालसा में नाबालिग लड़की की हत्या, साैतेले पिता पर आरोप; माैके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

Thu, 25 Dec 2025 04:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लकड़ी की लाठी से वार कर हत्या की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी को मौके से बरामद कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है।
Register For Event
विज्ञापन
माैके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के थाना इस्लामाबाद क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 15–16 वर्षीय नाबालिग लड़की की उसके सौतेले पिता ने घर के अंदर हत्या कर दी। वीरवार को लड़की का शव घर के एक कमरे में मिला जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एडीसीपी विशालजीत सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान प्रीति के रूप में हुई है जबकि आरोपी का नाम सोनू है। जांच में सामने आया है कि आरोपी की नीयत लंबे समय से नाबालिग के प्रति ठीक नहीं थी जिस कारण घर में अक्सर विवाद होता रहता था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस के अनुसार घटना के समय लड़की की मां अनीता काम पर गई हुई थी। वह सुबह अपने अन्य बच्चों के साथ फैक्टरी गई थी। करीब एक घंटे बाद जब वह घर लौटी, तो कमरे के अंदर बेटी का शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ जारी

जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि आरोपी ने लकड़ी की लाठी से वार कर हत्या की। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लाठी को मौके से बरामद कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अनीता की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से प्रीति उसकी बेटी थी जबकि सोनू और अनीता के तीन अन्य बच्चे हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें