फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 5000 रुपये रिश्वत लेते सहायक सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 10:12 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने अमृतसर के थाना ए डिवीजन में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर तलविंदर सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत विजिलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन अमृतसर रेंज में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क कर आरोप लगाया है कि वह एक होटल की देखभाल करता था और पुलिस ने होटल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसका मोबाइल फोन और डीवीआर जब्त कर लिए हैं। वह फोन और डीवीआर छोड़ने के लिए उपरोक्त एएसआई से मिला और उसने 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी पर बाद में 30,000 रुपये लेने के लिए सहमत हो गया। आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता से पहली किश्त के रूप में 16,000 रुपये नकद प्राप्त किए और शेष 14,000 रुपये किश्तों में लेने के लिए सहमत हो गया था। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद अमृतसर रेंज की एक टीम ने जाल बिछाया और एएसआई तलविंदर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किश्त के रूप में 5,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें