फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक बंद रहने से आवेदक परेशान

Mon, 17 Aug 2026 06:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गोलबाग स्थित आरटीओ कार्यालय का चार पहिया ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक छुट्टियों के कारण बंद रहा। इससे लगभग 300 आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

दूर-दराज से आए आवेदकों को बिना टेस्ट दिए लौटना पड़ा। राजासांसी से पहुंचे रघुबीर ने बताया कि उन्हें नई अपॉइंटमेंट के लिए दोबारा प्रक्रिया से गुजरना होगा। उन्होंने मांग की कि टेस्ट रद्द होने पर प्रभावित आवेदकों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के स्वतः नई तारीख दी जाए। रघुबीर ने परिवहन विभाग से टेस्ट शिविर आयोजित करने और लंबित अपॉइंटमेंट को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उनका कहना है कि इससे आम लोगों को अनावश्यक आर्थिक और मानसिक परेशानी से बचाया जा सकेगा। आरटीओ हितेश वीर गुप्ता ने कहा कि टेस्ट देने आए लोगों की अपॉइंटमेंट दोबारा से पुनर्निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें