अमृतसर। थाना मेहता पुलिस ने एक विशेष अभियान में एक आरोपी को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस ने 30 बोर की बिना नंबर पिस्तौल, 2 राउंड, एक स्विफ्ट कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरजिंदर सिंह पुत्र जोगा सिंह, निवासी पत्ती मेके सिटियाला, थाना ब्यास के रूप में हुई है। एसएसपी सुहैल मीर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेजविंदर सिंह उर्फ जग्गा और हरजिंदर सिंह स्विफ्ट कार में अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पुल बाईपास गरीदा पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक कार रोककर खेतों की ओर भाग गया। कार की सह-चालक सीट पर बैठे व्यक्ति को मौका रहते पकड़ लिया। संवाद