फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस को सफलता: तस्करी नेटवर्क से जुड़े सात आरोपी गिरफ्तार, 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद

Tue, 27 Oct 2026 12:44 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई है। यह हैंडलर अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने और उन्हें संगठित नेटवर्क के जरिये आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने में मदद करता था।
Register For Event
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला देहात पुलिस ने हथियार और नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 पिस्तौल और 20 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


यह हैंडलर अवैध हथियारों की खेप पहुंचाने और उन्हें संगठित नेटवर्क के जरिये आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने में मदद करता था। विदेश में बैठे तस्करों की ओर से हथियार और हेरोइन की यह खेप ड्रोन के जरिए सीमा के इस बार भिजवाई थी। 


आईजी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि  गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हथियारों और नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर के संपर्क में कैसे आए और हथियारों व हेरोइन की सप्लाई कहां से की जा रही थी।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना घरिंडा और थाना कथूनंगल में एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के साथ ही हथियारों और नशे की सप्लाई की आगे और पीछे की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें