फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: करतारपुर साहिब कॉरिडोर रहेगा बंद, सुरक्षा कारणों से केंद्र सरकार का फैसला; एसजीपीसी की मांग नामंजूर

Fri, 21 Aug 2026 06:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर

सार

मंत्रालय ने मौजूदा परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि इसे खोलने का फैसला अभी नहीं लिया गया है। 
Register For Event
विज्ञापन
करतारपुर साहिब - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिलहाल बंद रहेगा। मंत्रालय ने मौजूदा परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि इसे खोलने का फैसला अभी नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन


हाल में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने भी कॉरिडोर खोलने की मांग की थी। श्री दरबार साहिब, करतारपुर साहिब के वीजा मुक्त दर्शन के लिए नौ नवंबर 2019 को कॉरिडोर खोला गया था। सिख समुदाय इसे बिछड़े गुरुधाम के खुले दर्शन-दीदार की अरदास पूरी होने और भारत-पाकिस्तान के बीच अमन के पुल के रूप में देखता रहा है। इसके जरिए श्रद्धालु बिना वीजा पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारे के दर्शन कर सकते थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सात मई 2025 को कॉरिडोर बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें