फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हादसा: दो बसों के बीच ओवरटेक की कोशिश ने ली राजन की जान, बहन को स्कूल छोड़ने आया था

Thu, 10 Sep 2026 01:38 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

राजन चूहड़वाली स्कूल में पढ़ता था। वह अपनी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए आया था। इसी दौरान सड़क पर करतार बस और रोडवेज बस के बीच ओवरटेक की स्थिति बनी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करतार बस सवारियों को उतार रही थी, तभी रोडवेज की बस उसे पार करने लगी। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद राजन बस की चपेट में आ गया।
Register For Event
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर में सड़क पर दो बसों के बीच ओवरटेक की कोशिश एक परिवार के इकलौते बेटे की जिंदगी निगल गई। चूहड़वाली निवासी 17 वर्षीय राजन की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, जबकि गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना लगाकर रास्ता जाम कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजन चूहड़वाली स्कूल में पढ़ता था। वह अपनी बहन को स्कूल छोड़ने के लिए आया था। इसी दौरान सड़क पर करतार बस और रोडवेज बस के बीच ओवरटेक की स्थिति बनी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करतार बस सवारियों को उतार रही थी, तभी रोडवेज की बस उसे पार करने लगी। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद राजन बस की चपेट में आ गया।

राजन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के बुजुर्गों ने हादसे के लिए बस चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस के कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है और हादसे में शामिल बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के पीछे सड़क की खराब हालत भी एक वजह हो सकती है। सड़क की स्थिति और बसों की आवाजाही के दौरान बने हालात की भी जांच की जा रही है।

राजन की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक हादसे के जिम्मेदार बस चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, सड़क की स्थिति और हादसे के दौरान दोनों बसों की स्थिति को जांच में शामिल किया जा रहा है। जांच के बाद मामले में बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें