कुंदरकी में हुए हादसे में गंवाई जान
- फोटो : संवाद
पांच भाइयों में सबसे छोटा था जैद
जैद मुरादाबाद में करूला पीर का बाजार में फल बेचता था। वह अपने बड़े भाई अनीस के साथ रोज देर रात को ही घर लौटता था। जैद पांच भाइयों सबसे छोटा था। उसकी बहन नजमा, शाहिदा, राबिया, सोनम और मां दानिश परवीन रोते बिलखते बेहाल नजर आई। हर कोई परिजनों को ढांढस बंधाता दिखा।