फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर पॉलिटेक्निक में रैगिंग, मैकेनिकल ऑटोमोबाइल के छात्र ने की खुदकुशी

Mon, 26 Nov 2018 10:28 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- रविवार शाम हुई थी जूनियर व सीनियर छात्रों में मारपीट, रैगिंग का आरोप
- सहपाठियों की राय अलग-अलग 
Register For Event
विज्ञापन
राजकीय पालीटेक्निक में छात्र ने की आत्महत्या
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जीटी रोड नवाबगंज स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में रविवार रात मैकेनिकल ऑटोमोबाइल के छात्र अभिषेक शर्मा का शव हॉस्टल के बाथरूम में रस्सी से सहारे फंदे से लटका मिला। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


अभिषेक के कुछ साथियों का आरोप है कि शाम को सीनियर छात्रों ने जूनियर को पीटा था और रैगिंग की थी। इसी डर से अभिषेक ने यह कदम उठाया है। वहीं पॉलीटेक्निक प्रशासन डिप्रेशन को आत्महत्या का कारण बता रहा है। 

देवरिया निवासी मुन्ना शर्मा का बेटा अभिषेक (18) राजकीय पॉलीटेक्निक में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह विश्वेश्वरैया हॉस्टल के कमरा नंबर-107 में रहता था। शाम को अभिषेक रूम पार्टनर से बताकर बाथरूम गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजकीय पालीटेक्निक
काफी देर तक बाथरूम से नहीं निकलने पर रूम पार्टनर ने वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो अंदर अभिषेक फांसी पर लटकता मिला। फंदे से उतार कर उसे हैलट ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कानपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक में छात्र अभिषेक शर्मा के सुसाइड करने के मामले में एक सहपाठी ने बताया कि अभिषेक पढ़ाई में काफी तेज था। वह पढ़ाई को लेकर किसी तरह का समझौता नहीं करता था। वह साथियों के साथ परिसर के बाहर घूमने भी नहीं जाता था।

सोमवार को उसका फिजिक्स का प्रैक्टिकल था। इसलिए वह कमरे में बैठकर प्रैक्टिकल की तैयारी कर रहा था। वहीं अभिषेक के कुछ साथियों का कहना है कि वह पढ़ाई को लेकर तनाव में था। वह परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाया था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें