फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में 400 दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर चले बुलडोजर, इन इलाकों में भी होगी कार्रवाई

Sun, 05 Oct 2025 11:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

सैलानी में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बुलडोजर से करीब 400 दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे से हटाया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
बरेली के सैलानी में मुख्य सड़क के दोनों किनारे बनीं करीब 400 दुकानों के बाहर अवैध कब्जों पर शनिवार को नगर निगम का बुलडोजर चला। नाले-नालियों के ऊपर का अवैध निर्माण गिराया गया। दो घंटे तक चली कार्रवाई में नालों पर डाले गए स्लैब व टिन शेड हटाए गए। इस कार्रवाई को शहर में हुए बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। बवाल में नामजद सर्वाधिक आरोपी और उनके मददगार इसी इलाके के रहने वाले हैं। हालांकि, नगर आयुक्त ने इसे निगम की रूटीन कार्रवाई बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
कार्रवाई के दौरान तैनात रहा पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
भारी पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर निगम की टीम ने शनिवार दोपहर 1:45 बजे श्यामगंज के निकट सैलानी रोड पर अतिक्रमण हटाना शुरू किया। शाम चार बजे तक नगर निगम के बुलडोजर ने दो किलोमीटर हिस्से में कार्रवाई की। दुकानों के बाहर नाले-नालियों पर बने स्लैब और चबूतरे तोड़े। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय, एडीएम प्रतिभा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
दुकानों के बाहर से हटाए गए टिनशेड - फोटो : अमर उजाला
बिहारीपुर, किला, स्वालेनगर और जगतपुर में भी गरजेगा बुलडोजर
नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान अब लगातार जारी रहेगा। सैलानी के बाद अब बिहारीपुर, किला, स्वालेनगर, जगतपुर, आजमनगर, जखीरा और चक महमूद में बुलडोजर चलाने की तैयारी है। सोमवार से फिर अभियान चलेगा। मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबियों और बवाल के आरोपियों पर पुलिस और प्रशासन शिकंजा कस रहा है। 

4 of 5
बुलडोजर से हटाए गए टिनशेड - फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर आरोपी इसी इलाके के 
बवाल के मुकदमों में जिस इलाके के ज्यादा आरोपी नामजद हैं, नगर निगम भी वहीं पर फोकस कर रहा है। सैलानी के बाद अब ऐसे अन्य मोहल्लों में अतिक्रमण पर कार्रवाई का खाका खींचा गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ नगर निगम ने बुलडोजर चलाने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त और एसपी सिटी रहे मौजूद - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि दुकानों के बाहर सड़क पर अस्थायी निर्माण से ट्रैफिक बाधित हो रहा था। इसलिए कब्जे हटवाए गए हैं। यह नगर निगम का नियमित अभियान है। इसका शहर में हुए बवाल से कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें