बहराइच में संपत्ति विवाद में एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन की हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया, तो उसपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ईंट से वार कर खुद को घायल कर लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बहराइच में रविवार रात हुए खूनी तांडव ने हर किसी को झकझोर दिया। घर के आंगन में खून से लथपथ चार लाशें, रात के सन्नाटे को चीरती हुई चीखें। जिसने भी परिवार की हत्या के बारे में सुना और देखा, वो ही दंग रह गया। दरअसल, बहराइच में रविवार की आधी रात खौफनाक खूनी मंजर देखा गया। रामनगर गांव में जमीन विवाद ने भयानक रूप ले लिया।
परिवार के मुखिया बदलूराम के घर में परिवार के चार सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। जबकि दो घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बहराइच में हुई चार लोगों की हत्या का आरोप बदलूराम के छोटे बेटे पर ही लगा है। आरोप है कि बदलूराम के छोटे बेटे निरंकार ने मां-बाप, दादी और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
2 of 15
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हमले में बदलूराम का बड़ा बेटा गुरुदेव घायल हुआ है। हमलावर भी जख्मी हुआ है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बदलूराम के बड़े बेटे गुरुदेव ने छोटे भाई निरंकार पर चार हत्याओं का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
3 of 15
घटनाक्रम को बयां करती बहन लक्ष्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, बदलूराम की बेटी लक्ष्मी ने दोनों भाइयों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटी लक्ष्मी ने छोटे भाई को निर्दोष बताया है, वहीं, बड़े भाई की मंशा पर सवाल उठाए हैं। लक्ष्मी ने बताया कि गुरुदेव का वैवाहिक जीवन भी विवादों से घिरा रहा है।
4 of 15
बदलू राम। (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके अनुसार, गुरुदेव शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। करीब दो वर्ष पहले उसने कथित रूप से बिना किसी ठोस कारण के पत्नी की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। तब से गुरुदेव अपने पुत्र के साथ ही रह रहा है।
विज्ञापन
5 of 15
हमले में घायल गुरुदेव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लक्ष्मी ने यह भी बताया कि छोटे भाई निरंकार की शादी लगभग तीन वर्ष पहले हुई थी। हालांकि शादी के करीब एक वर्ष बाद ही उसकी पत्नी भी छोड़कर मायके चली गई। तब से वह भी परिवार के साथ ही रह रहा था।
विज्ञापन
6 of 15
हमले में घायल निरंकार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहुत सीधा है निरंकार, कैसे कर सकता है घटना?
पूर्व प्रधान फौजदार वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। वह तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां का दृश्य देखकर उनका दिल दहल गया। आंगन में लाशें बिखरी पड़ी थीं। उन्होंने कहा कि बदलूराम ने अपनी खेत और अन्य संपत्तियां पहले ही दोनों बेटों में बांट दी थीं।
विज्ञापन
7 of 15
पार्वती देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनकी जानकारी में परिवार में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई पारिवारिक मामला भीतर ही भीतर चल रहा हो तो उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पूर्व प्रधान ने कहा कि निरंकार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन वह स्वभाव से बहुत सीधा और शांत लड़का है। ऐसे में वह इस तरह की घटना कैसे कर सकता है, यह समझ से परे है।
8 of 15
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चे से जानकारी में जुटी पुलिस
घटना के बाद एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी के रूप में गुरुदेव का 10 वर्षीय पुत्र आजाद ही मौजूद बताया जा रहा है। पुलिस ने बालक को अपनी सुरक्षा में लिया है। प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि बच्चा घटना के बाद से सहमा हुआ है। उन्होंने कहा कि बालक से घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है, बच्चे से जानकारी पूरी सावधानी और संवेदनशीलता के साथ ली जा रही है।
9 of 15
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चार हत्याएं, सात सवाल
रात 12 बजे से 1:30 बजे के बीच आखिर घर में क्या-क्या हुआ?
क्या चारों की हत्या एक-एक कर की गई या सभी पर एक साथ हमला हुआ?
क्या केवल दोनों भाई और परिवार के सदस्य ही थे या कोई बाहरी भी शामिल है?
एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी 10 वर्षीय बालक ने क्या देखा? उसका बयान किस ओर इशारा कर रहा है?
बड़े भाई की तहरीर और बहन के बयान में विरोधाभास क्यों है?
क्या संपत्ति विवाद ही असली वजह थी या कोई और गहरा पारिवारिक तनाव छिपा है?
घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व अन्य साक्ष्यों की फोरेंसिक रिपोर्ट क्या कहती है?
10 of 15
रामनगर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद छावनी में तब्दील गांव व मौजूद पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संपत्ति विवाद में माता-पिता, दादी, बहन की हत्या की
बहराइच के रुपईडीहा के रामनगर गांव में रविवार रात करीब 1:30 बजे संपत्ति विवाद में युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर माता-पिता, दादी और बहन की हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे बड़े भाई ने विरोध किया, तो उसपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने ईंट से वार कर खुद को घायल कर लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
11 of 15
बहराइच में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस के अनुसार, बदलूराम ने कुछ दिनों पहले 12 बिस्वा जमीन बेची थी। पैसे को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। रविवार रात करीब 12 बजे परिवार के सदस्य खाना खाकर सोने जा रहे थे। इसी दौरान बेची गई जमीन और गहनों का पैसा नहीं देने की बात पर छोटे बेटे निरंकार ने विवाद शुरू कर दिया। लगभग एक घंटे तक कहासुनी चलती रही।
12 of 15
बहराइच में हुई हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
बड़े बेटे गुरुदेव के अनुसार, निरंकार और परिजनों के बीच हो रही कहासुनी को रोज का विवाद समझकर वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद चीख-पुकार सुनाई दी। वह अपने बेटे के साथ कमरे से बाहर निकला तो आंगन में दादी शीतला देवी (82), पिता बदलूराम (62), मां संजू देवी (60) और बहन पार्वती (35) लहूलुहान पड़ी थीं।
13 of 15
बहराइच में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
कुल्हाड़ी से किया वार
शोर मचाने पर निरंकार ने उसपर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। किसी तरह गुरुदेव ने कुल्हाड़ी पकड़कर झटका दिया, जिससे दोनों गिर पड़े। इस दौरान गुरुदेव का सिर दीवार से टकरा गया और वह घायल हो गया। गुरुदेव के अनुसार, निरंकार ने पास में पड़ी ईंट से अपने ही सिर पर कई वार कर खुद को भी घायल कर लिया। तब तक आसपास के लोग जुट गए।
14 of 15
बहराइच में हत्या।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने शीतला देवी, बदलूराम, संजू देवी और पार्वती को मृत घोषित कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल गुरुदेव (33) और निरंकार (27) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। निरंकार की हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बहराइच में बेटे ने मां-बाप, दादी व बहन की हत्या कर दी।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। गुरुदेव की तहरीर पर निरंकार के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घर के बाहर से बरामद की गई है। निरंकार अभी कोमा में है। उसके होश में आने पर पूरी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।-राम नयन सिंह, पुलिस अधीक्षक