फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: दो महीने बाद खुला ताजमहल, ब्राजील की सैलानी ने सबसे पहले देखा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 16 Jun 2021 04:26 PM IST

दो महीने की बंदी के बाद बुधवार सुबह से ताजमहल के दरवाजे आम पर्यटकों के लिए खुल गए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और जिला प्रशासन ने ताजमहल समेत सभी स्मारकों में एक बार में 650 पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी है। सुबह से शाम तक पर्यटकों की निकासी के आधार पर पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा, जिससे एक बार में 650 से ज्यादा सैलानी अंदर न रह सकें। ताजमहल खुलने के बाद ब्राजील की मेलिशा पहली पर्यटक रही। वह तीन महीने पहले भारत आईं थीं और दिल्ली और वाराणसी का भ्रमण कर चुकी हैं। जैसे ही उन्हें ताजमहल खुलने की जानकारी हुई तो सबसे पहले ताजमहल देखने के लिए 5:05 पर पहुंच गईं। पहला पर्यटक बनने पर उन्हें गर्व की अनुभूति हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें