फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना आज से शुरू, भूलकर भी न करें ये सात काम; नाराज हो जाएंगे भोलेनाथ

Thu, 30 Jul 2026 02:37 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

श्रावण मास की शुरुआत के साथ आगरा के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। सावन भर भगवान शिव के जलाभिषेक, विशेष पूजा और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण शिवमय रहेगा।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 9
Sawan 2026 - फोटो : अमर उजाला
भगवान शिव की आराधना का पावन श्रावण मास आज से शुरू हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही शहर के प्रमुख शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ने लगेगी। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। मंदिरों में सावन के पहले दिन विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

श्रावण मास में भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित करने का विशेष महत्व माना जाता है। सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है शिवालयों में सबसे अधिक भीड़ रहने की संभावना है। श्रद्धालु कांवड़ लेकर भी मंदिरों में पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। पूरे श्रावण मास में मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से माहौल शिवमय रहेगा।

 
विज्ञापन

2 of 9
कैलाश महादेव मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारह ज्योतिर्लिंग मंदिर में जाएगा सिक्का, ताम्रपत्र
सावन के पहले दिन कैलाश मंदिर से विशेष धार्मिक सामग्री 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर के लिए ले जाई जाएगी। महंत गौरव गिरि ने बताया कि कैलाश महादेव मंदिर से ताम्रपत्र और सिक्का, एक रुद्राक्ष, रज व भगवान शिव पर चढ़ाया गया जल और मंदिर से प्राप्त कंकड़ सभी को एक कलश में रखकर लाया जाएगा। उसके बाद 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में अभिमंत्रित कर इन सभी को निर्माणाधीन 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधि-विधान के साथ स्थापित किया जाएगा।


 
विज्ञापन

3 of 9
शिवलिंग। संवाद
सावन में भूल से भी न करें ये सात काम 

सात्विक भोजन करें
1- शिव कृपा पाने के लिए पूरे महीने सात्विक भोजन करना चाहिेए इस कारण सावन के महीने में मांस,मदिरा,प्याज और लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। सावन के महीने में इन सबके सेवन को पाप माना जाता है।

 

4 of 9
भगवान शिव। - फोटो : अमर उजाला।
साग खाना वर्जित
2- धर्म शास्त्रों में मान्यता है कि सावन में हरी सब्जी का त्याग कर देने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। लेकिन सावन में साग में पित्त बढ़ाने वाले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। यही कारण है कि सावन में साग खाना वर्जित माना गया है। साथ ही कीट-पतंगों की संख्या बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 9
भगवान शिव - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
शिवलिंग पर नहीं चढ़ाएं हल्दी
3- सावन में शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है और ये शिवजी का प्रतीक है। इस कारण शिवलिंग पर नहीं, बल्कि जलाधारी पर हल्दी चढ़ानी चाहिए। 

 
विज्ञापन

6 of 9
दूध - फोटो : Istock
दूध का सेवन न करें
4- सावन में संभव हो तो दूध का सेवन न करें। यही बात बताने के लिए सावन में शिव जी का दूध से अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई। वैज्ञानिक मत के अनुसार इन दिनों दूध पित्त बढ़ाने का काम करता है।


 
विज्ञापन

7 of 9
बैंगन - फोटो : Freepik.com
बैंगन खाना भी नहीं उत्तम
5- सावन में बैंगन को खाना उत्तम नहीं माना गया है। इसका धार्मिक कारण यह है कि बैंगन को शास्त्रों में अशुद्ध कहा गया है। वैज्ञानिक कारण यह है कि सावन में बैंगन में कीड़े अधिक लगते हैं। ऐसे में बैंगन का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सावन में बैंगन खाने की मनाही है।

 

8 of 9
शिव पूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
इन लोगों का अपमान नहीं करें
6- सावन के महीने में इस बात का ध्यान रखें कि बुजुर्ग व्यक्ति, गुरु, भाई-बहन, जीवन साथी, माता-पिता, मित्र और ज्ञानी लोगों का अपमान न करें।
 
विज्ञापन

9 of 9
देसी गाय - फोटो : अमर उजाला
गाय और सांड को न मारें
7- इस महीने में अगर घर के दरवाजे पर सांड या गाय आ आए तो उसे मार कर भगाने की बजाय कुछ खाने को दें। सांड को मारना शिव की सवारी नंदी का अपमान माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें