फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरिया से तोड़ रहा था ATM, तभी आ गई पुलिस, वीडियों में देखें फिर क्या हुआ

Sun, 28 Aug 2022 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

आगरा के बिजनेस हब कहे जाने वाले संजय प्लेस स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम को एक युवक ने तोड़ने की कोशिश की। बैंक के कंट्रोल रूम को जैसे ही पता चला, तो वहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। एयू स्माल फाइनेंस बैंक का एटीएम संजय प्लेस में आईसीआईसीआई बैंक के पास है। एटीएम में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। आनलाइन रिकॉर्डिंग को सुरक्षा कर्मी देखते हैं। रात में लोहे की सरिया लेकर एक युवक आया। इसके बाद एटीएम को तोड़ने की कोशिश करने लगा। बैंक से सूचना थाना पुलिस को दी गई। इस पर सिपाही शुभम पहुंच गए। आरोपी को पकड़ लिया। थाना हरीपर्वत के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि आरोपी रवि कुमार है। वह जीवनी मंडी का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। उसे जेल भेजा गया है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें