फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम: देशभक्ति की रोशनी से जगमग हुआ कैलाश घाट, शहीदों की याद में जले 1100 दीप; देखें तस्वीरें

Sun, 09 Aug 2026 10:33 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

सूरज ढलते ही कैलाश मंदिर के किनारे यमुना का घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। हर-हर महादेव के जयकारों के बीच देशभक्ति का भाव नजर आया। लोगों ने यमुना मैया को नमन करते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को दीप अर्पित किए। यमुना तट पर एक साथ जलते 1100 दीपों का दृश्य श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम बन गया।
 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 6
यमुना में किया दीपदान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल-कल करती कालिंदी के कैलाश घाट पर शनिवार शाम को अद्भुत नजारा दिखा। शहरवासियों ने शहीदों की याद में दीपदान किया तो लहरों के बीच 1100 दीपों की जगमगाती दीपमाला और अमर शहीदों के जयकारों ने देशभक्ति की भावना को नई ऊंचाई दी। मौका था अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत ‘एक दीप देश के नाम’ कार्यक्रम का। इसके बाद यमुना महारानी की आरती ने माहौल भक्तिमय हो गया।

अमर उजाला और जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे महिला, पुरुष, युवा और बच्चे शहीदों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि देने के लिए आतुर दिखे। सूरज ढलते ही दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच देशभक्ति का भाव नजर आया। लोगों ने यमुना मैया को नमन करते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को दीप अर्पित किए। यमुना तट पर एक साथ जलते 1100 दीपों का दृश्य श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम बन गया।

 
विज्ञापन

2 of 6
दीपों से जगमग यमुना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के चेयरमैन मुकेश गुप्ता और महंत निर्मल गिरि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के डायरेक्टर आयुष बसंल, शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एसएस यादव, बीडी कॉर्नेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन डॉ. देवव्रत शर्मा व डायरेक्टर डॉ. चंद्रव्रत सारस्वत, बचपन प्ले स्कूल एवं एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मोहित गर्ग, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल के संस्थापक इंजी. आरके सिंह राघव, एसएस कॉन्वेंट स्कूल के मैनेजर मनीष गुप्ता, अंबे हॉस्पिटल से डॉ. महेश चौधरी, आगरा पायल से बृजमोहन रेपुरिया, केक एंड मोर से कमल छाबड़िया, मैजिक फ्रेम के डायरेक्टर राम अग्रवाल, प्रभात ज्वैलर्स से प्रभात वर्मा, आगरा ऑयल एंड जनरल इंडस्ट्रीज के एमडी कुमार कृष्ण गोयल, पुरुषोत्तमदास सावित्री देवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर के डॉ. संदीप अग्रवाल मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

3 of 6
मां यमुना की आरती की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां यमुना की आरती में उमड़ी श्रद्धा
दीपदान के बाद यमुना आरती की गई। इससे घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां यमुना से देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। लोगों ने यमुना में कूड़ा और पॉलीथिन नहीं डालने और नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की।

 

4 of 6
कैलाश महादेव मंदिर पर मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में दीपदान करते हुए एसएस यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
युवा पीढ़ी नहीं जानती स्वतंत्रता क्या होती
आज की युवा पीढ़ी नहीं जानती कि स्वतंत्रता के क्या मायने हैं, आजादी क्या होती है। माटी की महक क्या होती है और उसकी कीमत क्या होती है। ऐसे आयोजन युवाओं को देश लिए बलिदान देने वाले वीरों के त्याग और शौर्य से परिचित कराने का कार्य करते हैं। शहीदों को नमन और उनकी स्मृतियों को जीवंत रखना हम सभी का दायित्व है। -मुकेश गुप्ता, चेयरमैन, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल

 
विज्ञापन

5 of 6
कैलाश महादेव मंदिर पर मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में दीपदान करते वाईके गुप्ता । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीरों को नमन करना हम सभी का दायित्व है
कैलाश घाट वाराणसी के घाटों जैसा सुंदर और मनोहारी नजर आ रहा है। शहीदों की याद में दीपदान और उनके सम्मान में देशभक्ति का यह आयोजन अपने आप में सराहनीय प्रयास है। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को नमन करना हम सभी का दायित्व है। -वाईके गुप्ता, वाइस चेयरमैन ( शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस )

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम में माैजूद शहरवासी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना केवल आस्था का केंद्र नहीं. बल्कि पर्यावरणीय पहचान
यमुना केवल हमारी आस्था का केंद्र नहीं बल्कि आगरा की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय पहचान भी है। देशभक्ति के कार्यक्रम के साथ यमुना महारानी की आरती का कार्यक्रम हमारी आध्यत्मिक विरासत को मजबूत करने के साथ समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी देते हैं। -डॉ. अशोक शर्मा, साइंटिफिक मेट्रोपोलिस पैथोलॉजी ( बोर्ड ऑफ डायरेक्टर)


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें