कासगंज में किशोरी का ढाई साल से युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। किशोरी प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। परिजन उसे तलाशकर लाए थे। इसके बाद प्रेमी युगल को पीटा और नाबालिग लड़की को मार डाला।
कासगंज में किशोरी की हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव पहुंचकर किशोरी के प्रेमी से घटना के बारे में पूछताछ की। इस दौरान प्रेमी ने पुलिस को बताया कि उसका घर के पास रहने वाली किशोरी से करीब ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन किशोरी के घरवालों को यह मंजूर नहीं था। 9 जनवरी की रात दोनों घरों से भाग निकले। इसमें उसके भाई के साले ने मदद की थी। भाई का साला उन दोनों को आगरा छोड़कर वापस आ गया।
विज्ञापन
2 of 8
किशोरी की हत्या के बाद जलाया शव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई के साले को पकड़कर पीटा
आगरा में गुरु का ताल गुरुद्वारा के पास दोनों ने अलाव के सहारे रात बिताई। किशोरी के परिजन ने शनिवार को आगरा से लौटे भाई के साले को पकड़ लिया और उसकी पिटाई लगा दी। इस पर उसने दोनों का पता किशोरी के परिजन को बता दिया।
विज्ञापन
3 of 8
किशोरी की हत्या के बाद परिजन से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किशोरी और प्रेमी को अलग-अलग पीटा
इसके बाद किशोरी के परिजन आगरा पहुंचे और शाम को दोनों को गांव वापस ले आए। प्रेमी को उसके घरवालों के सुपुर्द नहीं किया। किशोरी और प्रेमी को 50 मीटर की दूरी पर स्थित दो अलग-अलग घरों में बंद करके पीटा गया। इसके बाद किशोरी के साथ क्या हुआ, उसकी जानकारी नहीं थी।
4 of 8
किशोरी की हत्या के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी ने पुलिस को बताया कि किशोरी के परिजन उसे छोड़ने के एवज में तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दे रहे थे। पुलिस उसे हिरासत में लेकर अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
5 of 8
किशोरी की हत्या के बाद गांव में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी के साथ रहने की जिद के कारण मार दिया किशोरी को
पुलिस ने किशोरी के दो परिजन को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो हत्या के पीछे के राज उगल दिए। परिजन ने पुलिस को बताया कि किशोरी आगरा से आने के बाद भी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। उसे काफी समझाया, लेकिन नहीं मानी। इसलिए उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया।
विज्ञापन
6 of 8
किशोरी की हत्या के बाद गांव में जमा लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने घटना के बाद किशोरी के परिजन को पकड़ने के लिए ढोलना थाने की तीन टीमों को लगाया। पुलिस टीम ने रविवार देर शाम किशोरी के दो परिजन को पकड़ लिया। उन्हें थाने ले गई। थाने में पूछताछ की। परिजन ने पुलिस को बताया कि किशोरी घर से प्रेमी के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
किशोरी की हत्या के बाद जांच करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह उसे ढूंढ कर घर वापस ले आए तो वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। काफी देर तक परिजन उसे समझाते रहे कि प्रेमी को भूल जाए, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। इस पर परिजन को गुस्सा आ गया और किशोरी की हत्या कर दी।
परिजन से पूछताछ जारी
इसके बाद शव को गांव में बने श्मशान में ले जाकर जला दिया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि किशोरी के दो परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने किशोरी की हत्या करने का जुर्म कुबूल लिया है। मामले में किशोरी के परिजनों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।