हम में से अधिकतर लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेनों में सफर करते समय अक्सर हम देखते हैं कि ट्रेनों के डिब्बों का रंग एक जैसा नहीं होता है। किसी ट्रेन में लाल रंग के डिब्बे नजर आते हैं, किसी में हरे तो किसी में नीले। हालांकि, इसके पीछे की वजह क्या होती है इस पर हम कभी गौर नहीं करते हैं।
भारतीय ट्रेनों के डिब्बों का रंग केवल सुंदरता और दिखावे के लिए ही नहीं होता है बल्कि यह ट्रेन के बारे में काफी कुछ बताता भी है। ये रंग ट्रेन के प्रकार, उसकी गति, उसके इस्तेमाल होने वाले कोचों की तकनीक को दर्शाने का काम करते हैं। इससे रेलवे कर्मचारियों को भी ट्रेन के रखरखाव, मरम्मत और संचालन में आसानी होती है।