Phone Data Drains Fast: आज के समय में स्मार्टफोन हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है, और इसके साथ ही इंटरनेट डेटा भी हमारे दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है। लेकिन कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हमने फोन का इस्तेमाल किया भी नहीं होता, और मोबाइल का सारा डेटा अचानक खत्म हो जाता है। यह समस्या अक्सर तब आती है जब हमारे फोन के बैकग्राउंड में कई ऐसी ऐप्स और सेटिंग्स चालू रहती हैं, जो बिना हमारी जानकारी के इंटरनेट का उपयोग करती रहती हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आपका डेटा बिना बात के खर्च हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए बहुत आसान भाषा में जानते हैं कि वे कौन सी तीन जरूरी सेटिंग्स हैं जिन्हें तुरंत ठीक करके आप अपना डेटा बचा सकते हैं।