फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Vishwakarma: सिर्फ ये लोग कर सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन, चेक करें आपको मिलेगा लाभ या नहीं

Tue, 23 Dec 2025 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Vishwakarma Yojana Ka Labh Kise Milta Hai: पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए कई तरह के लाभ दिए जाते हैं, लेकिन अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तभी ये लाभ ले सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: सरकार कई सारी योजनाओं का संचालन मौजूदा समय में कर रही है। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की इसमें कई सारी योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं।

इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना की शुरुआत सितंबर 2023 में भारत सरकार द्वारा की गई थी और मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों लोग जुड़े हुए हैं और लाभ ले रहे हैं। अगर आपको भी इस योजना से जुड़ना है तो आपका भी योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं इस योजना से कौन जुड़ सकता है और कौन नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले योजना में मिलने वाले लाभ जान लें
  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें आपको पहले कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है जो आपको आपके काम में और बेहतर बनाने की दिशा में काम करती है। इस ट्रेनिंग के चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • लाभार्थियों को अलग से 500 रुपये स्टाइपैंड भी दिया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों को लोन की सुविधा भी दी जाती है। इसमें लाभार्थियों को पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे आपको 18 महीनों के लिए दिया जाता है
  • इसके बाद आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है और ये लोन आपको 30 महीनों में वापस करना होता है। ये दोनों ही लोन आपको अपने काम को शुरू करने के लिए दिया जाता है और ये लोन सस्ती ब्याज दर पर देने का प्रावधान है

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ये लोग कर सकते हैं योजना में आवेदन
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • धोबी और दर्जी
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो नाव निर्माता हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • जो लोग मूर्तिकार हैं

नोट:- इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता का ऊपर दी गई पात्रता सूची में होना जरूरी होता है। साथ ही आवेदन करते समय आपकी उम्र कम से कम 18 साल होना अनिवार्य है। अगर आप ये शर्तें पूरी करते हैं तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें