Rear View Mirror Challan Rules: सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा के नियमों का पालन करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है अपने वाहन के सभी उपकरणों का सही तरीके से इस्तेमाल करना भी है। अक्सर लोग बाइक या कार के 'रियर व्यू मिरर' यानी साइड मिरर को स्टाइल के चक्कर में मोड़कर रख लेते हैं या उन्हें पूरी तरह हटा देते हैं।
बहुत से चालकों को लगता है कि ऐसा करने पर ट्रैफिक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती, लेकिन यह सोच बिल्कुल गलत है। यातायात नियमों के अनुसार, साइड मिरर को मोड़कर या गलत कोण पर रखकर गाड़ी चलाने पर पुलिस आप पर कार्रवाई कर सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि रियर व्यू मिरर का सही इस्तेमाल न करने कितने का चालान होता है।