फ्रिज के फ्रीजर में थोड़ी बहुत बर्फ जमना आम बात है, लेकिन कई बार इसकी मोटी परत बन जाती है। इससे फ्रीजर में सामान रखने की जगह कम हो जाती है और दरवाजा भी ठीक से बंद नहीं हो पाता। ऐसे में लोग बर्फ को जल्दी हटाने के लिए चाकू, चम्मच या किसी दूसरी नुकीली चीज का इस्तेमाल करने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाइए। बर्फ तो जल्दी निकल सकती है, लेकिन फ्रिज को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है। तो आइए जानते हैं।