Tenant Privacy Rights Guide: आज के समय में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुत से लोग अपने घरों और परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाते हैं, जो की बिल्कुल सामान्य बात है। मगर कई बार यह सुविधा दूसरों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता में दखल बन जाती है। अक्सर यह देखा जाता है कि किराए के मकान में रहने वाले लोगों के फ्लैट या मुख्य दरवाजे के ठीक सामने मकान मालिक कैमरा लगवा देते हैं, जिससे किराएदार की प्राइवेसी खतरे में पड़ जाती है।
अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि कानून ने नागरिकों की निजता की रक्षा के लिए कुछ खास अधिकार तय किए हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस स्थिति में आपके पास क्या कानूनी अधिकार हैं।