फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips: क्या आप भी फ्रिज पर रखकर फोन को करते हैं चार्ज? स्मार्टफोन में आ सकती हैं ये दिक्कतें

Wed, 01 Oct 2025 01:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Smartphone Tips: क्या आप इस बारे में जानते हैं फ्रिज के ऊपर अगर आप अपने स्मार्टफोन को रखकर चार्ज करते हैं तो दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आप अपने स्मार्टफोन को फ्रिज के ऊपर रखकर चार्ज करते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप भी फ्रिज पर रखकर फोन को करते हैं चार्ज? - फोटो : Adobe Stock
Smartphone Tips: आज के समय स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हमारी जिंदगी से जुड़े कई जरूरी काम हम इसकी मदद से कर पा रहे हैं। इसने हमारे जीवन को काफी आसान बना दिया है। एजुकेशन, बिजनेस, एंटरटेनमेंट, लेनदेन आदि कई जरूरी कार्यों में स्मार्टफोन उपयोग में आता है। हालांकि, स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए उसे समय समय पर चार्ज भी करते रहना होता है।

कई बार हम अपने स्मार्टफोन को कहीं भी रखकर चार्ज करने लगते हैं, चाहे वह बेड के पास हो, सोफे पर हो या फिर फ्रिज के ऊपर। वहीं क्या आप इस बारे में जानते हैं फ्रिज के ऊपर अगर आप अपने स्मार्टफोन को रखकर चार्ज करते हैं तो दिक्कतें आ सकती हैं। अगर आप अपने स्मार्टफोन को फ्रिज के ऊपर रखकर चार्ज करते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप भी फ्रिज पर रखकर फोन को करते हैं चार्ज? - फोटो : FREEPIK
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि फ्रिज के ऊपर लगातार गर्मी रहती है। फ्रिज जब अंदर कूलिंग करता है तो उसके पीछे का हिस्सा और ऊपरी सतह गर्म हो जाती है। अगर आप फ्रिज के ऊपर मोबाइल को चार्ज लगाकर छोड़ देते हैं।  

Rules Change: एलपीजी, यूपीआई से लेकर रेलवे तक, 1 अक्तूबर से बदल गए ये बड़े नियम
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप भी फ्रिज पर रखकर फोन को करते हैं चार्ज? - फोटो : FREEPIK
इस स्थिति में फ्रिज लगातार गर्मी छोड़ता है इस कारण फोन को अतिरिक्त गर्मी झेलनी पड़ती है। इससे बैटरी पर दबाव बढ़ता है और ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है। अगर आप लंबे समय तक ऐसा करते हैं तो इससे आपके स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस खराब हो सकती है इसके अलावा फोन की लाइफस्पैन भी कम हो सकती है। 

Bank FD: बैंक एफडी में आप अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं निवेश? जानिए क्या है इसकी लिमिट

4 of 5
क्या आप भी फ्रिज पर रखकर फोन को करते हैं चार्ज? - फोटो : FREEPIK
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको अपने स्मार्टफोन को ऐसी जगह पर रखकर चार्ज करना चाहिए जहां वेंटिलेशन हो। फ्रिज, टीवी, इन्वर्टर या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के ऊपर अगर आप स्मार्टफोन को रखकर चार्ज करते हैं तो यह रिस्क भरा हो सकता है।

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप भी फ्रिज पर रखकर फोन को करते हैं चार्ज? - फोटो : FREEPIK
कई बार यह भी देखने को मिलता है कि कुछ लोग अपने स्मार्टफोन को फ्रिज के ऊपर चार्ज लगाकर छोड़ देते हैं। वहीं जब स्मार्टफोन चार्ज हो जाता है तो उसे निकालना भूल जाते हैं। इससे स्मार्टफोन ओवरचार्ज होता रहता है। ओवरचार्जिंग और गरम सतह के कॉम्बिनेशन की वजह से स्मार्टफोन के ब्लास्ट होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें