फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change: 1 दिसंबर से बदलने जा रहे ये बड़े नियम, जानें आपकी जेब पर क्या होगा असर

Sun, 30 Nov 2025 02:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1 December Rules Changes: नए महीने की शुरुआत में एलीपीजी गैस की कीमतों के साथ साथ कई तरह के आर्थिक, बैंकिंग, ट्रांजैक्सेशन और सर्विस से जुड़े नियम बदलते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
Rules Change From 1st December 2025 - फोटो : AdobeStock
1 December Rules Changes: हर महीना नए बदलावों को लेकर आता है। इसी सिलसिले में 1 दिसंबर से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर उनकी जेब पर पड़ेगा। नए महीने की शुरुआत में एलीपीजी गैस की कीमतों के साथ साथ कई तरह के आर्थिक, बैंकिंग, ट्रांजैक्सेशन और सर्विस से जुड़े नियम बदलते हैं।

कई बार ये बदलाव सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हैं तो कई बार कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी जोड़ देते हैं। इस कारण एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते आपको हर महीने की शुरुआत में होने वाले बदलावों के बारे में आपको पता होना जरूरी है ताकि आपको भविष्य में किन्हीं दिक्कतों का सामना न करना पड़े। 
विज्ञापन

2 of 5
Rules Change From 1st December 2025 - फोटो : AdobeStock

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी गेस की कीमतों में बदलाव करती हैं। बीते महीने एलपीजी गैस की कीमतों में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं साल के आखिरी महीने में भी एलपीजी गैस की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

IRCTC: जयपुर, जैसलमेर समेत घूम आइए राजस्थान की ये खूबसूरत जगहें, आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया टूर पैकेज
विज्ञापन

3 of 5
Rules Change From 1st December 2025 - फोटो : Adobe Stock

यूपीएस की डेडलाइन 

यूनिफाइड पेंशन स्कीम की डेडलाइन को 30 सितंबर से बढ़ाकर 30 नवंबर किया गया था। इस कारण 30 नवंबर तक सरकारी कर्मचारी एनपीएस और यूपीएस में से किसी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं। अगर डेडलाइन को नहीं बढ़ाया जाता है तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Aadhaar: यूआईडीएआई का बड़ा फैसला, अब घर बैठे ही कर सकेंगे आधार में मोबाइल नंबर अपडेट

4 of 5
Rules Change From 1st December 2025 - फोटो : Adobe Stock

लाइफ सर्टिफिकेट

पेंशन को जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने का आज आखिरी मौका है। लाइफ सर्टिफिकेट को जमा करने की डेडलाइन 30 नवंबर, 2025 तय की गई है। अगर इसकी डेडलाइन भी नहीं बढ़ाई जाती है तो आपकी पेंशन रुक सकती है। 

Investment Tips: ये है सरकार की पैसा डबल करने वाली स्कीम, रिस्क लगभग जीरो
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rules Change From 1st December 2025 - फोटो : Adobe Stock

टैक्स से जुड़े नियम 

अगर अक्तूबर के महीने में आपकी टीडीएस की कटौती हुई है, तो आपके पास सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत स्टेटमेंट जमा करने का आखिरी मौका है। 1 दिसंबर के बाद आप इस काम को नहीं कर सकेंगे। वे टैक्सपेयर्स जिनको सेक्शन 92E के अंतर्गत रिपोर्ट को जमा करना था, उनके लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इसकी डेडलाइन 30 नवंबर तय की थी।

PM Kisan Yojana: क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी मिलेंगे हर साल 6,000 रुपये? जानिए नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें