फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RailOne App: UTS से नहीं, अब इस एप होता है जनरल टिकट की बुकिंग; छूट भी मिलती है

Sun, 23 Aug 2026 08:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

General Ticket Online Booking: बहुत कम लोगों को मालूम है कि UTS एप जिससे पहले जनरल बोगी का टिकट ऑनलाइन बुक होता है वो अब बंद हो चुका है। ऐसे अगर अब आपको ऑनलाइन जनरल टिकट बुक करनी है तो आपको रेलवन एप से करना होगा, जिसके बारे में सभी लोगों को समझना चाहिए।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
रेलवन ऐप टिकट बुकिंग - फोटो : AI
Railone App Train Ticket: भारतीय रेलवे के अनरिजर्व्ड और लोकल ट्रेन के जनरल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव आ गया है। बता दें कि रेलवे ने बहुत पहले ही अपने पुराने यूटीएस एप की जगह 'रेलवन' नामक नया और आधुनिक एप बनाया है। इस एप की मदद से यात्री स्टेशन पर लंबी लाइनों में लगे बिना मोबाइल से ही जनरल, प्लेटफॉर्म और सीजन टिकट सेकंडों में बुक कर सकते हैं।

इस नए ऑल-इन-वन एप से न सिर्फ टिकट बुक करना आसान हुआ है, बल्कि इसमें यात्रियों को विशेष छूट का फायदा भी मिल रहा है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रेलवन एप के जरिए जनरल टिकट बुकिंग की सुविधा - फोटो : Adobe Stock
रेलवन एप के जरिए जनरल टिकट बुकिंग की सुविधा
  • रेलवन एप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
  • इस एप में आप अपने पुराने IRCTC के लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके सीधे साइन-इन कर सकते हैं।
  • एप में बिना प्रिंटआउट वाली 'पेपरलेस टिकट' की सुविधा है, जिससे टिकट बुक करने के बाद स्टेशन पर प्रिंट निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • जीपीएस लोकेशन की मदद से आप स्टेशन परिसर के पास पहुंचते ही कुछ ही क्लिक में अपना अनारक्षित यानी जनरल टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
R-Wallet से पेमेंट करने पर मिलेगी 3% की छूट - फोटो : AI Generated
R-Wallet से पेमेंट करने पर मिलेगी 3% की छूट
  • भारतीय रेलवे इस नए एप पर 'R-Wallet' के माध्यम से भुगतान करने पर टिकट किराए में सीधे 3% की छूट दे रहा है।
  • पुराने UTS एप के आर-वॉलेट में पड़े पैसे को उसी मोबाइल नंबर से रजिस्टर करके नए रेलवन एप में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है।
  • यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिए आर-वॉलेट को तुरंत रीचार्ज किया जा सकता है, जिससे पेमेंट फेल होने का डर नहीं रहता।
  • हर बार जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने पर 3% की यह बचत रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है।

4 of 5
एक ही एप में मिलेंगी रेलवे की तमाम सुविधाएं - फोटो : Adobe Stock
एक ही एप में मिलेंगी रेलवे की तमाम सुविधाएं
  • रेलवन एप पर सिर्फ अनरिजर्व्ड ही नहीं, बल्कि IRCTC के जरिए रिजर्व्ड ट्रेन टिकट भी बुक किए जा सकते हैं।
  • यात्रा के दौरान ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस, प्लेटफॉर्म नंबर और पीएनआर स्टेटस भी एक ही जगह ट्रैक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिकट बुकिंग के लिए आसान और सुरक्षित तरीका - फोटो : Adobe Stock
टिकट बुकिंग के लिए आसान और सुरक्षित तरीका
  • सुरक्षा के लिहाज से इस एप में बायोमेट्रिक और mPIN लॉगिन की सुविधा दी गई है।
  • एप खोलकर 'बुक टिकट' में जाकर 'अनरिजर्व टिकट' का विकल्प चुनें और अपने प्रस्थान व गंतव्य स्टेशन का नाम दर्ज करें।
  • R-Wallet से भुगतान करते ही आपका 3% डिस्काउंट लागू हो जाएगा और डिजिटल टिकट तुरंत आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • टिकट चेकिंग के समय आप बिना इंटरनेट के भी अपने फोन पर 'शो टिकट' विकल्प का उपयोग करके टीटीई को वैध टिकट दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें