फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूआर कोड देखकर तुरंत पेमेंट कर देते हैं? पैसे भेजने से पहले ये एक चीज जरूर चेक करें

Wed, 30 Sep 2026 04:04 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

QR Code Payment: क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट करना आज बेहद आसान हो गया है, लेकिन जल्दबाजी में गलत व्यक्ति को पैसे भेजे जा सकते हैं। इसलिए पेमेंट करने से पहले स्क्रीन पर दिख रहा नाम जरूर चेक करें।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
QR कोड से पैसे भेजने में न करें जल्दबाजी - फोटो : एआई

आजकल दुकान से लेकर ऑनलाइन खरीदारी तक, क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट करना बेहद आम हो गया है। बस मोबाइल निकाला, क्यूआर कोड स्कैन किया और कुछ ही सेकंड में पेमेंट हो जाता है। यही आसानी कई बार परेशानी की वजह भी बन सकती है। अगर आपने बिना देखे पेमेंट कर दिया और पैसे किसी दूसरे अकाउंट में चले गए तो बाद में मामला संभालना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अगली बार क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद पेमेंट करने से पहले एक छोटी सी चीज जरूर चेक करें। वह है सामने वाले का नाम। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
जल्द आएगा गूगल का नया वेरिफिकेशन सिस्टम - फोटो : एआई जनरेटेड
क्यूआर कोड स्कैन करते ही क्या देखें?
जब आप किसी क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं तो पेमेंट करने से पहले स्क्रीन पर रिसीवर यानी पैसे पाने वाले का नाम दिखाई देता है। पेमेंट की रकम डालने के बाद भी इस जानकारी को देखा जा सकता है। पैसे भेजने से पहले यह जरूर जांच लें कि नाम उसी व्यक्ति, दुकान या संस्था का है, जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं। अगर नाम देखकर आपको शक हो रहा है या नाम बिल्कुल अलग दिखाई दे रहा है तो तुरंत पेमेंट न करें। पहले सामने वाले व्यक्ति से क्यूआर कोड की दोबारा पुष्टि कर लें।
विज्ञापन

3 of 5
QR कोड स्कैम - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ क्यूआर कोड देखकर भरोसा न करें
क्यूआर कोड सिर्फ एक तस्वीर की तरह दिखाई देता है, इसलिए उसे देखकर यह पता लगाना आसान नहीं होता कि पेमेंट आखिर किस अकाउंट में जाएगा। यही वजह है कि स्कैन करने के बाद पेमेंट स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर किसी अनजान व्यक्ति, सोशल मीडिया पर मिले क्यूआर कोड या किसी मैसेज के जरिए भेजे गए क्यूआर कोड पर पेमेंट करते समय ज्यादा सावधानी रखें।

4 of 5
इस क्यूआर को करना होगा स्कैन। - फोटो : अमर उजाला

पेमेंट से पहले रकम भी जांचें
नाम के साथ-साथ पेमेंट की रकम भी एक बार जरूर देख लें। कई बार जल्दबाजी में गलत रकम दर्ज हो सकती है। पेमेंट बटन दबाने से पहले नाम और रकम दोनों की जांच करने में कुछ सेकंड ही लगते हैं, लेकिन इससे गलती होने का खतरा कम हो सकता है। एक और जरूरी बात यह है कि पैसे पाने के लिए आमतौर पर आपको अपना यूपीआई पिन डालकर पेमेंट करने की जरूरत नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर लगेगा जीएसटी? जानिए आखिर क्या है सच्चाई - फोटो : Adobe Stock
इस बात को लेकर रहें सावधान
अगर कोई व्यक्ति पैसे भेजने के नाम पर आपसे यूपीआई पिन डालने या किसी अनजान लिंक पर जाने को कह रहा है तो सावधान रहें। याद रखें कि क्यूआर कोड स्कैन करना आसान है, लेकिन पेमेंट करने से पहले रिसीवर का नाम और रकम जांचना आपकी सबसे जरूरी आदतों में से एक होनी चाहिए।
 

छोटे बिजनेस में सामान उधार देती हैं? ग्राहक का हिसाब भूलने से बचने के लिए ये तरीका अपनाएं

 

पीएफ अकाउंट में नॉमिनी जोड़ना क्यों जरूरी? यहां जानें कारण और खाते में ई-नॉमिनेशन भरने का तरीका


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें