फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूसीसी के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें किन गाड़ियों का सर्टिफिकेट सिर्फ 3 महीने के लिए वैध

Fri, 20 Nov 2026 01:59 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PUC Certificate Rules Hindi: PUCC के पुराने नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसके बारे में सभी लोगों जानना चाहिए।
  • नए नियमों के तहत BS-I, BS-II और BS-III गाड़ियों का पीयूसीसी 3 महीने, BS-IV का 6 महीने और BS-VI का निजी 3 साल व कमर्शियल 2 साल वैध रहेगा।
  • पहले से बने सर्टिफिकेट पर नए नियम का असर नहीं होगा और वे अपने कागज पर दर्ज तारीख तक मान्य रहेंगे।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 7
पीयूसीसी सर्टिफिकेट नए नियम - फोटो : AI
PUC Certificate Validity 3 Months: वाहन मालिकों और चालकों के लिए प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र यानी पीयूसीसी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसका सीधा असर रोजाना सड़क पर चलने वाली गाड़ियों की वैधता पर पड़ेगा। पहले सभी वाहनों के लिए एक समान अवधि का सर्टिफिकेट बनता था, लेकिन अब गाड़ी के मानक और श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग समय तय कर दिया गया है।

प्रदूषण नियंत्रण को अधिक सख्त बनाने और पुराने वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। अगर आपके पास बाइक, कार या कमर्शियल गाड़ी है, तो नए नियमों के तहत अपनी गाड़ी की कैटेगरी और सर्टिफिकेट की नई वैधता के बारे में जान लेना बेहद जरूरी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
PUCC Certificate - फोटो : Amar Ujala
प्रश्न- पुराने और नए नियम में क्या अंतर?
उत्तर- पहले के नियमों के मुताबिक देश की हर गाड़ी के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट सिर्फ एक साल के लिए ही वैध होता था, चाहे वह गाड़ी नई हो या पुरानी। लेकिन अब नए नियम में गाड़ी की उम्र और उसके इंजन के मानक (BS स्टेज) के हिसाब से सर्टिफिकेट की समय-सीमा तय कर दी गई है।
विज्ञापन

3 of 7
पीयूसीसी सर्टिफिकेट नए नियम - फोटो : AI
प्रश्न- नए नियम में क्या बदला?
उत्तर- नए नियमों के तहत ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों यानी BS-I, BS-II और BS-III कैटेगरी की सभी गाड़ियों (निजी और कमर्शियल दोनों) का सर्टिफिकेट अब सिर्फ 3 महीने के लिए ही वैध होगा।
वहीं, BS-IV श्रेणी के सभी वाहनों के लिए यह सर्टिफिकेट 6 महीने तक मान्य रहेगा। इसके अलावा, कम प्रदूषण करने वाली नई BS-VI गाड़ियों के मालिकों को बड़ी राहत दी गई है।अगर आपकी BS-VI गाड़ी निजी (प्राइवेट) है, तो उसका सर्टिफिकेट पूरे 3 साल तक चलेगा, जबकि कमर्शियल वाहनों के लिए यह 2 साल तक वैध रहेगा।

4 of 7
PUC सेंटर - फोटो : AI जनरेटेड
प्रश्न- कब से लागू होंगे ये नियम?
  • उत्तर- यह नया नियम 19 नवंबर से लागू कर दिया गया है।
  • अब नए पीयूसीसी सर्टिफिकेट बनवाते समय वाहन मालिकों को इसी बदली हुई समय-सीमा के हिसाब से प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
ऑनलाइन चेक करें PUC का स्टेटस - फोटो : AI जनरेटेड
प्रश्न- जो लोग पहले से सर्टिफिकेट बनवा चुके हैं उन पर क्या असर होगा?
  • चूंकि यह नियम 19 नवंबर से लागू हुआ है, इसलिए पहले से सर्टिफिकेट बनवा चुके लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • जिन वाहन मालिकों के पास पहले से सर्टिफिकेट मौजूद है, उनके कागज पर दर्ज अवधि तक वह पूरी तरह वैध रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
BS-IV और BS VI गाड़ियों के PUC सर्टिफिकेट के फीस में अंतर है? - फोटो : Adobe Stock
प्रश्न-  BS-IV और BS VI गाड़ियों के PUC सर्टिफिकेट के फीस में अंतर है?
  • उत्तर- नहीं, पीयूसीसी सर्टिफिकेट बनवाने की फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • अलग-अलग मानक वाली सभी गाड़ियों के लिए सर्टिफिकेट का शुल्क एक समान ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
PUC सर्टिफिकेट में क्या जांच होती है? - फोटो : Adobe Stock
प्रश्न- PUC सर्टिफिकेट में क्या जांच होती है?
  • उत्तर- जांच केंद्र पर वाहन के साइलेंसर से निकलने वाले धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों के स्तर की मशीन से जांच की जाती है।
  • इस जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वाहन के धुएं से होने वाला प्रदूषण तय मानक सीमा के भीतर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें