फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Travel: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फ्लाइट का सफर कब हो सकता है खतरनाक? जानें किस हफ्ते से बरतें सावधानी

Fri, 21 Aug 2026 03:06 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Pregnancy Air Travel: प्रेग्नेंसी में सफर करना हो तो फ्लाइट को लेकर कई महिलाओं के मन में सवाल रहता है। सामान्य गर्भावस्था में हवाई यात्रा आमतौर पर की जा सकती है, लेकिन आखिरी महीनों में एयरलाइंस के नियम और डॉक्टर की सलाह को ध्यान में रखना जरूरी है।
 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
प्रेग्नेंसी में फ्लाइट पकड़ने से पहले जान लें ये बात - फोटो : AI
प्रेग्नेंसी के दौरान कहीं जाने का प्लान बने तो सबसे पहले यही सवाल आता है कि फ्लाइट से सफर करना ठीक रहेगा या नहीं। खासकर जब डिलीवरी की तारीख करीब आ रही हो, तो महिलाओं को डर रहता है कि कहीं हवाई सफर से उन्हें या बच्चे को कोई परेशानी न हो जाए। अगर प्रेगनेंसी नॉर्मल चल रही है और डॉक्टर ने किसी तरह की खास सावधानी नहीं बताई है, तो फ्लाइट से सफर करना आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, प्रेग्नेंसी के हर ट्राइमेस्टर में सफर का अनुभव अलग हो सकता है और आखिरी महीनों में कुछ बातों का खास ध्यान रखना पड़ता है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
pregnant women health - फोटो : AI
कितने हफ्ते तक कर सकती हैं फ्लाइट से सफर?
नॉर्मल प्रेगनेंसी में ज्यादातर एयरलाइंस करीब 36 हफ्ते तक फ्लाइट में सफर की अनुमति देती हैं। हालांकि, यह नियम हर एयरलाइन में अलग हो सकता है। कुछ एयरलाइंस 28 हफ्ते के बाद डॉक्टर का सर्टिफिकेट मांग सकती हैं। इसलिए टिकट बुक करने से पहले एयरलाइन के नियम जरूर देख लें।
विज्ञापन

3 of 5
गर्भवती महिला - फोटो : adobestock
14 से 28 हफ्ते का समय माना जाता है बेहतर
अगर प्रेग्नेंसी में सफर करना है तो 14 से 28 हफ्ते के बीच का समय कई महिलाओं के लिए ज्यादा आरामदायक हो सकता है। इस दौरान शुरुआती महीनों वाली मतली और उल्टी जैसी दिक्कतें अक्सर कम हो जाती हैं। वहीं, आखिरी महीनों की तरह पेट भी ज्यादा बड़ा नहीं होता, जिससे लंबे समय तक बैठना आसान रहता है।

 लंबी फ्लाइट में इन बातों का रखें ध्यान
अगर फ्लाइट कई घंटे की है तो लगातार एक ही जगह बैठने से बचें। समय-समय पर पैरों को हिलाते रहें और संभव हो तो थोड़ी देर चल लें। पानी पीते रहें और आरामदायक कपड़े पहनें। सीट बेल्ट हमेशा पेट के ऊपर कसकर बांधने के बजाय पेट के नीचे, कूल्हों के पास लगाएं।

4 of 5
गर्भवती महिला - फोटो : adobestock
 इन स्थितियों में डॉक्टर से पूछे बिना न करें सफर
अगर प्रेगनेंसी में ब्लीडिंग, समय से पहले डिलीवरी का खतरा, हाई ब्लड प्रेशर, प्रीक्लेम्पसिया या दूसरी कोई जटिलता है तो फ्लाइट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ऐसी स्थिति में डॉक्टर यात्रा से बचने की सलाह भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्भवती - फोटो : adobestock
एयरलाइन के नियम जरूर जांचें
सबसे जरूरी बात यह है कि सिर्फ प्रेगनेंसी के हफ्ते देखकर फ्लाइट का फैसला न करें। अपनी सेहत, डॉक्टर की सलाह और एयरलाइन के नियमों को ध्यान में रखें। अगर डॉक्टर सफर के लिए हरी झंडी देते हैं, तो जरूरी मेडिकल दस्तावेज साथ रखना भी बेहतर है।

Low Water Pressure From Tap: घर के नल से अचानक कम आने लगा पानी? प्लंबर बुलाने से पहले जरूर जांचें ये चीजें

Bathroom Drain Clogging: नहाते ही बाथरूम में भर जाता है पानी? इन 4 वजहों से चोक होता है ड्रेन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें