फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF और सुकन्या समृद्धि खाता धारक ध्यान दें, 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम

Tue, 10 Mar 2026 01:28 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपका पब्लिक प्रोविडेंट और सुकन्या समृद्धि योजना में खाता है, तो आपको 31 मार्च से पहले कुछ जरूरी कार्य करा लेने चाहिए। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
PPF and SSY Deadline Alert - फोटो : AdobeStock
अगर आपका पीपीएफ और सुकन्या समृद्धि योजना में खाता है, तो यह खबर खास आपके लिए है। अगर आपने इस वित्त वर्ष तक दोनों योजनाओं में पैसे नहीं डाले हैं, तो इस स्थिति में खाते को सक्रिय रखने के लिए 31 मार्च तक कुछ रुपये जरूर डालने होंगे। अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड और सुकन्या समृद्धि योजना में पैसे नहीं डालते हैं, तो इस स्थिति में आपका खाता बंद हो जाएगा।

न्यूनतम जरूरी पैसे न डालने पर आपको अकाउंट को दोबारा एक्टिव करने के लिए जुर्माना देना होगा। अगर आपका खाता पब्लिक प्रोविडेंट फंड में है तो इसमें आपको 31 मार्च से पहले न्यूनतम 500 रुपये निवेश करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपका खाता इनएक्टिव हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
PPF and SSY Deadline Alert - फोटो : AdobeStock
अगर आप पीपीएफ स्कीम में 31 मार्च, 2026 तक मिनिमम बैलेंस नहीं डालते हैं, तो इस स्थिति में आपको 50 रुपये का जुर्माना देना होगा। पबल्कि प्रोविडेंट फंड स्कीम में वर्तमान समय में आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। पीपीएफ स्कीम में न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश की सीमा को तय किया गया है। 

Bike Tips: अपनी बाइक में लगा लें ये गैजेट, नहीं सताएगा चोरी का डर
विज्ञापन

3 of 5
PPF and SSY Deadline Alert - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आपका खाता सुकन्या समृद्धि योजना में है, तो इस स्थिति में आपको इस स्कीम में अपना खाता सक्रिय रखने के लिए न्यूनतम 250 रुपये निवेश करना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में 50 रुपये का जुर्माना देना होगा। 

Car Tips: कार चलाते समय सड़क पर फंस सकते हैं आप, बस इतने रुपये का ये डिवाइस बचा सकता है लाखों का नुकसान 

4 of 5
PPF and SSY Deadline Alert - फोटो : AdobeStock
सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको वर्तमान समय में 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

PM Kisan Yojana: 13 मार्च को जारी हो सकती है 22वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF and SSY Deadline Alert - फोटो : AdobeStock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना दोनों ही स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट का फायदा मिलता है। यह दोनों ही स्कीम देश में काफी लोकप्रिय हैं।  

सावधान! क्या आपके पैन कार्ड पर किसी और ने ले रखा है लोन? ऐसे करें चेक वरना...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें