फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 21st Installment: किसानों सावधान! नहीं किए ये 2 काम तो अटक सकती है 21वीं किस्त, जानें कैसे करें

Mon, 03 Nov 2025 02:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Samman Nidhi 20 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को इस बार 21वीं किस्त मिलनी है, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि आपको कुछ काम करवाने होते हैं। वरना आपकी किस्त अटक सकती है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Yojana: सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है, तो ये देखा जाता है कि उस योजना का लाभ कितनी बड़ी संख्या में लोगों को मिलेगा। इसके लिए पात्रता सूची बनाई जाती है और फिर इन पात्र लोगों को लाभ दिया जाता है। बस इसके लिए पात्र लोगों को इन योजनाओं में आवेदन करना होता है। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।

इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है, क्योंकि इस योजना के लिए सिर्फ पात्र किसान ही आवेदन कर सकते हैं। इन योजनाओं को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं जिसमें सालाना तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इसका लाभ लेने के लिए आपको 2 काम करवाने जरूरी होते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
ये दो काम जरूर करवा लें किसान:-

पहला काम
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपके लिए कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं जिसमें पहले काम है भू-सत्यापन का काम। इसमें किसानों की खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है। अगर जो किसान इस काम को नहीं करवाते हैं, तो उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को जरूर करवा लें किसान।
विज्ञापन

3 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा काम
  • योजना से जो भी किसान जुड़े हैं उन्हें एक काम और करवाना जरूरी होता है और वो है ई-केवाईसी का काम। दरअसल, धोखाधड़ी रोकने, सही हाथों में योजना का लाभ पहुंच सके आदि। इसलिए किसानों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

4 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ये काम करवा सकते हैं। यहां पर आपकी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है  
  • आप ई-केवाईसी का का योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से या योजना की आधिकारिक एप से भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी होती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 21वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
ये दो काम भी करवा लें किसान:-
  • आपको किस्त का लाभ लेना है तो ध्यान से आधार लिंकिंग का काम भी करवा लें जिसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और यहां पर अपने बैंक खाते से अपने आधार कार्ड को लिंक करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है
  • सरकार इस योजना की किस्त डीबीटी के माध्यम से भेजती है। इसलिए योजना से जुड़े किसानों को अपने बैंक खाते में डीबीटी का विकल्प ऑन करवाना होता है। ये अगर बंद रहता है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए अपने बैंक की ब्रांच जाकर ये काम ध्यान से करवा लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें