PM Kisan Yojana Beneficiary: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा है। घर बनाने से लेकर मुफ्त इलाज मिलने तक जैसी सुविधाएं इन लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं से दी जाती है। ऐसी ही एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी है। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार उन किसानों के लिए चलाती है जो जरूरतमंद होते हैं।
अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप योजना में आवेदन कर साल भर में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आपको इस बार 21वीं किस्त का लाभ लेना है तो आपको 2 जरूर काम करवाने होते हैं। वरना आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन से 2 काम करवाने आपके लिए जरूरी है। किसान आगे इन कामों के बारे में जान सकते हैं...