PM Kisan Yojana 21st Installment: भारत सरकार मौजूदा समय में कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है जिसमें आर्थिक लाभ देना, सब्सिडी देना, घर बनाने के लिए मदद देना, मुफ्त इलाज करवाना, पेंशन देना आदि कई योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी इनमें से किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे, अगर आप एक किसान हैं और आप अगर पात्र हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ सकते हैं।
इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत सिर्फ पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। किसानों को इस योजना के तहत सालाना 6 हजार रुपये (2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में) दिए जाते हैं। इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अगर आप एक भी छोटी गलती करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं ये गलती कौन सी है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...