PM Kisan Samman Nidhi: मौजूदा समय में देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। जहां एक तरफ राज्य सरकारें कई तरह की योजनाएं चला रही है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इनमें कई योजनाओं में आर्थिक मदद दी जाती है, तो कई योजनाओं में सब्सिडी या अन्य तरह की मदद देने का प्रावधान है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आपके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है।
इसमें से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को ही दिया जाता है। इस योजना के तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त देने का प्रावधान है और इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन ये लाभ किन किसानों को मिलेगा? आप ये अपना स्टेटस चेक कर जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...